आंख में अचानक सूजन आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:34

आंखों में सूजन कैसे होती है?

हमारी आंखें बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती हैं, जिनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण, आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए मेकअप, पानी, शारीरिक समस्याएं या बहुत सी अन्य चीजें आपकी आंखों में सूजन का कारण बन सकती हैं। आंखों में सूजन दो प्रकार से हो सकती है, जिसमें से पहला आपकी पलक या आंखों के ऊपरी हिस्से का सूज जाना और दूसरा आपकी आंखों के नीचे वाली हिस्से में सूजन और डार्क सर्कल होना। कई बार, यह सूजन कई गंभीर समस्याओं के कारण भी हो सकती है, जो कि आपकी आंखों को अंदर से भी नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार इन समस्याओं की वजह से आपकी आंखों में खून उतर सकता है या आपकी दृष्टि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए, हम आंखों में सूजन के कारण और उन्हें कम या खत्म करने के लिए तरीकों के बारे में जानते हैं।
आंखों के ऊपरी हिस्से या पलकों में सूजन के कारण
स्टाय (Stye)


पलकों में ग्लैंड में संक्रमण हो जाने के कारण स्टाय की समस्या होती है। कई बार यह समस्या आंख की पलकों में मौजूद हेयर फॉलिकल के इंफेक्शन की वजह से होती है। कभी-कभी यह संक्रमित ऑइल ग्लैंड की वजह से आपकी पलकों के अंदर सूजन भी विकसित कर देता है। इसमें, आपकी आंखें लाल, उनमें खुजली और दर्द होने लगता है। जो कि आंखों के किनारों में एक पिंपल की तरह भी दिख सकता है।

एलर्जी


अगर आपकी पलकों में सूजन के साथ आंखों में लाली, खुजली और पानी आता है, तो यह आंखों की एलर्जी के कारण हो सकता है। जिसका सबसे बड़ा कारण, धूल, परागण आदि एलर्जी विकसित करने वाले एलर्जेन होते हैं।

अत्यधिक रोना

अत्यधिक रोने से आपकी आंखों और पलकों में मौजूद छोटी रक्त धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है। रोने की वजह से पलकें सूज जाने का मतलब है कि आपकी पलकों में फ्लूइड की अधिकता हो गई है, जो कि रोने के दौरान ब्लड फ्लो के बढ़ जाने की वजह से होता है।
थकान


कई बार ज्यादा थकान होने के कारण आपकी पलकें सूजी हुई लगती हैं। इसके अलावा, पूरी रात वॉटर रिटेंशन होने की वजह से भी पलकों पर बुरा असर पड़ सकता है। जिसकी वजह से सुबह आपकी आंखों में सूजन हो सकती है।
कॉस्मेटिक्स


जब मेकअप करने के दौरान आंखों में स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट्स गलती से चले जाते हैं, तो आंखों में जलन हो सकती है और आंखों के नाजुक टिश्यू को परेशानी हो सकती है। जिसकी वजह से पलकें सूज जाती हैं।
ऑर्बिट सेलुलाइटिस


पलकों के अंदरुनी टिश्यू में संक्रमण हो जाने को ऑर्बिटल सेलुलाइटिस कहा जाता है। यह काफी जल्दी फैलता है और दर्दनाक होता है। इसमें इलाज की तुरंत आवश्यकता होती है। इसलिए अगर आपकी पलकों में दर्द, लाली और सूजन होती है, तो यह इस बीमारी का भी कारण हो सकता है।
ब्लेफेराइटिस


कुछ लोगों की आंखों में और उसके आसपास दूसरे लोगों से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। जोकि ब्लेफेराइटिस की समस्या पैदा करते हैं। इस समस्या में ऑइली आइलिड और पलकों में डैंड्रफ जैसे तत्व होते हैं। कुछ लोगों को इस समस्या के कारण आंखों में सूजन और दर्द का सामना करना पड़ता है।
आंखों के नीचे सूजन के कारण


पलकों में सूजन होने के कारण ही आंखों के नीचे सूजन होने के कारण हो सकते हैं। जैसे- थकान, नींद का पूरा न होना, एलर्जी, अत्यधिक रोना आदि, लेकिन इसके अलावा आंखों के नीचे सूजन होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं।
आंखों में सूजन के अन्य कारण

ज्यादा नमक का सेवन


आपकी डाइट में नमक और सोडियम की ज्यादा मात्रा आपके शरीर की बाहरी दिखावट के लिए अच्छी नहीं होती है। ज्यादा सोडियम का सेवन करने से आपके शरीर में वाटर रिटेंशन ज्यादा होने लगता है। जिसकी वजह से आपके चेहरे और शरीर में सूजन आने लगती है। जो कि ज्यादा नमकदार खाना खाने के अगली सुबह होना आम बात है। चूंकि, आंखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती है और इसके क्षतिग्रस्त होने की अधिक आशंका होती है, तो इसका सीधा असर आपकी आंखों के नीचे पड़ता है और आंखों में सूजन आ जाती है।
स्मोकिंग


सिगरेट, सिगार या हुक्का पीने से आपकी आंखें खराब हो सकती है। इसके अलावा, आपको स्मोकिंग से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है, जो आपकी आंखों से पानी आने और आंखों में सूजन का कारण बन सकता है।

टियर डक्ट ब्लॉक होना


आपकी आंखों में मौजूद टियर डक्ट आंखों से आंसू निकालने और आंखों में प्राकृतिक नमी प्रदान करने का कार्य करते हैं। अगर वह ब्लॉक हो जाते हैं, तो फ्लूइड आपकी आंखों के आसपास इकट्ठा होने लगता है। जिसकी वजह से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है।
चोट

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होती है। इसलिए, अपने नाखून या किसी भी चीज से इसके चोटिल होने की अत्यधिक आशंका होती है। जिस वजह से भी आपकी आंखों में सूजन आ सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info